Search In Dare Class

Monday, 31 December 2018

बेरोजगारी एक समस्या


             बेरोजगारी एक समस्या

     बेरोजगारी हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है ।यह एक   ऐसी समस्या है जिसे जितना सुलझाया जाए उतना ही उलझती जाती है । यह समस्या प्रायः सभी देशों में थोड़ी बहुत होती ही है परंतु हमारे देश भारत में यह बहुत बड़े पैमाने पर है। आज हमारे देश में बेरोजगारों की संख्या लाखो के रूप में है।
           इससे जुड़ी अनेक समस्याए भी है जैसे गरीबी,चोरी, लोगों  का मनोबल  टूटना आदि । गरीबी का एक कारण बेरोजगारी भी है लोगो को रोजगार न मिलने के कारण यह समस्या उतपन्न होने लगती है। इसके साथ साथ यह हमारे देश के विकाश को भी गतिविरुद्ध कर देता है। इन से यह सवाल उठता है कि आखिर बेरोजगारी का मुख्य कारण क्या है? क़्यो हमारे देश में यह ज्यादा है?  इसका कारण है जनसंख्या में हो रही अत्यधिक  वृद्धि , सरकार द्वारा नियमित रूप से न दी जाने वाली बहालिया ,अनुपयुक्त शिक्षा आदि।इसके साथ साथ हमारी अर्थ व्यवस्था भी बेकरी बढ़ने का एक कारण है।

             इसे दूर करने के लिए जनसख्या नीति बनाकर दृढ़ता से अमल करना होगा।रोजगार मुलक शिक्षा के साथ साथ युवको को आधार भूत सुविधाये आदि देना होगा।

    हम सभी को इसके प्रति जागरूक होकर  सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर अपने देश की इस बड़ी समस्या का निदान करना होगा इतना ही नहीं हमे अपने सभी कर्तव्यो का पालन भी करना होगा और इस समस्या को समाप्त कर अपने देश को विकासीत करना होगा।

No comments:

Post a Comment