हमारी वितीय संस्थाए पाठ -4 (अर्थशास्त्र कक्षा 10 )
हमारी वितीय संस्थाए पाठ -4 (अर्थशास्त्र कक्षा-10 )
इस पोस्ट में हमलोग कक्षा -10 के अर्थशास्त्र के पाठ-4 के सभी प्रश्न और उसके उत्तर के बारे में जानेंगे . इसके पहले हमने अपने पोस्ट में बाकि के तीनो LESSON का प्रश्न -उत्तर बता दिया है . आप हमें पोस्ट में उसे देखा सकते है . इसके अलावा आप हमारे इस ब्लॉग पर CLASS-10 के सभी SUBJECT के NOTES और उसके सम्बंधित प्रंश्नो के आंसर देख सकते है , तो चलिए आज के इस पाठ हमारी वितीय संस्थाए पाठ -4 के सभी प्रश्नों और उसके उत्तरों को देखते है .
सही- विकल्प चुने -
रिक्त स्थान की पूर्ति करे -
लघु उतरीय प्रश्न
उत्तर:- एक ऐसी संस्था जो देश या राज्य के लोगो की मौद्रिक क्षेत्र में अवस्यक्ताओ पूर्ति साख या ऋण के द्वारा करती है ,उसे वितीय संस्थान कहते है. ये वितीय संस्थान देश के केन्द्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देशों के आधार पर चलता है. ये संस्थाए समाज के विकाश हेतु लोगो को अल्पकालीन,मध्यकालीन,या दीर्घकालीन साख या ऋण उपलब्ध कराती है .
गैर-संस्थागत वितीय संस्थान :- इस वितीय संस्थान के अंतर्गत साहूकार ,व्यापारी ,रिश्तेदार, महाजन आदि को रखा गया है. इसमें सबसे लोकप्रिय महाजन है जो गावो में लोगो को आसानी से ऋण उपलब्ध करता है और उसके बदले में यह गाव के लोगो से कुछ अमानत के तौर पर जैसे जमीन,जेवर,या कोई कीमती सामान ले ते है .जब ऋण लेने वाला व्यक्ति ऋण चूका नही पता है तो उस रखे हुए अमनत को बेच कर ऋण का पैसा चुकाया जाता है.
संस्थागत वितीय संस्थान :- जबकि संस्थागत वितीय संस्था के अंतर्गत सहकारी बैंक, क्षेत्रीय बैंक , भूमि विकाश बैंक , नाबार्ड ,आदि को रखा गया है. जो गावं के लोगो को उनकी जरुरतो के अनुसार ऋण प्रदान करता है . नाबार्ड एक संस्था है जो देश कृषि तथा ग्रामीण विकास के लिए व्यवसायिक बैंक , क्षेत्रीय बैंक,सरकारी संस्थावो को ऋण प्रदान करता है . वही भूमि विकास बैंक किसानो को लम्बे समय के लिय ऋण प्रदान करता है जिसके लिए यह किसानो से उनके जमीन को बंधक के रूप में रख लेता है. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छोटे किसानो,कारीगरों या कमजोर वर्ग के लोगो को ऋण प्रदान करता है .
उत्तर :- किसानो को अपने कृषि कार्य जैसे : ट्रक्टर , पंपिंग सेट, या कोई पुराणे ऋण की भरपाई हेतु, माकन बन्ने के लिए या किसी अन्य कार्य के लिए किसनो को साख या ऋण की आवश्कता होती है.


