Search In Dare Class

Friday, 12 April 2019

विज्ञान और मापन ( Science and Measurement )

      पाठ-1  


   

विज्ञान और मापन (Science and Measurement)



विज्ञान (Science) :-  किसी वस्तु के बारे में 
सावधानीपूर्वक और क्रम बद्ध तरीको से प्रयोग और प्रेक्षण द्वारा लिया गया ज्ञान ,विज्ञान कहलाता है।  इसे दो भागों में बांटा गया है---

1) भौतिक विज्ञान (Physical science )

2) जीव विज्ञान (Life science)

भौतिक विज्ञान का सम्बन्ध निर्जीव पदार्थों से होता है।  इसेे दो भागो में बांटा गया है---

1) भौतिकी (Physics)

2) रसायनशास्त्र (Chemistry)

भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत हम प्राकृतिक और प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन करते हैं।
 जैसे :- दिन-रात का होना, मौसम का बदलना,ग्रहों की गति, गुरुत्वाकर्षण, बारिश का होना,इंद्रधनुष का बनना, आदि ।

रसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत हम पदार्थो के भौतिक और रासायनिक गुणों का अध्ययन करते है।
      जैसे :- तत्व,यौगिक,मिश्रण,जल,नमक,साबुन, धातु,अधातु आदि ।

जीव-विज्ञान (Life Science) :-  जीव-विज्ञान का सम्बन्ध सजीव और इससे सबंधित  घटनाओ से  होता है। इसे भी दो भागों में बांटा गया है ---

1) वनस्पति विज्ञान ( Botany )

2) प्राणी-विज्ञान (Zoology )

वनस्पति विज्ञान :- विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम पेड़-पौधों के बारे में पढ़ते हैं ,उसे वनस्पति विज्ञान कहते हैं।

प्राणि-विज्ञान  :- विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम जीव-जन्तुओ के बारे में पढ़ते हैं, उसे प्राणि विज्ञान कहते हैं।

वैज्ञानिक विधियाँ ( Scientific Method )

=> वैज्ञानिकों के काम करने के तौर तरीकों को वैज्ञानिक विधियाँ कहते हैं । इसके मुख्य पाँच अंग है---

1) किसी घटना का किया गया सावधानीकपूर्वक प्रेक्षण

2) संभावित कारणों का अनुमान लगाना

3) प्रयोग और प्रेक्षण द्वारा उन कारणों की जाँच

4) जाँच के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुँचना

5) विचार और सोच में परिवर्तन

नोट :- विज्ञान मापन पर आधारित है।

 ◆ मात्रक (Unit) :-  किसी राशि को मापने के लिए जिस मानक की अवश्यकता होती है ,उसे मात्रक कहते हैं। किसी राशि के पूर्ण  विवरण के लिए मात्रक और 
संख्यात्मक मान की आवश्यकता होती है।


1 comment: