=> " ढहते विश्वास " कहानी के लेखक "सात कोड़ी होता" जी है। इनका जन्म उड़ीसा में 29 अक्टूबर 1929 में हुआ था।
Q1. लक्ष्मी कौन थी? उसकी पारिवारिक परिस्थिति का चित्र प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:- लक्ष्मी ढहते विश्वास कहानी की मुख्य पात्रा है। लक्ष्मी एक गरीब औरत है जिसने अपने पति को कलकत्ता भेजा है पैसे कमाने के लिए।लेकिन उसके उसके पैसे से गुजारा न हो के कारण लक्ष्मी तहसीलदार के यहाँ काम कर के अपनी कमी को पूरा करती है। पूर्वजों द्वारा उसे एक बीघा जमीन उसे मिला था जिसे किसी भी तरह लक्ष्मी ने खेती करवाई थी परंतु वर्षा न होने से सारे अंकुर जल गए ।वही दूसरी ओर एकतरफा बारिश के कारण लक्ष्मी बाढ़ के भय से डर रही थी।
Q2. कहानी में आये बाढ़ के दृश्यों का चित्रण अपने शब्दों में प्रस्तुत करें।
उत्तर:- बाढ़ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसे सुनते ही मन घबरा जाता है। इस कहानी में दिए हुए इस बाढ़ की घटना बेहद दुखदायक है।उड़ीसा जैसा प्रदेश अकसर बाढ़ और सुखार से ग्रसित रहता है। नदी के किनारे स्थित लक्ष्मी का वह टुटा घर और उसका गाँव प्रायः बाढ़ की चपेट में आ जाता है ।लगातार बारिश होने के कारण लक्ष्मी का मन अंदर ही अंदर उसे झकझोड़ देता है।और बांध टूटने के कारण नदी का सारा पानी पुरे गांव में फैल गया और चारो तरफ चीत्कार सुनाइ पड़ती है। ये सब देख कर लक्ष्मी के मन में अच्छे-बुरे ख्याल आने लगे साथ ही उसे अपने पति की न मौजूदगी भी उसे सताने लगी।किसी तरह वह अपने बच्चों को लेकर पेड़ पर चढ़ गई और देखते देखते पेड़ भी पानी से डूब गया और लक्ष्मी लाश की तरह एक जगह टिकी हुई अपने बच्चे को ढूंढ रही थी तथा पेड़ की शाखा से लगे एक बच्चे के मृत शरीर को उठा लेती है।
Q3. लक्ष्मी के व्यक्तित्त्व पर विचार करे।
उत्तर:- ढहते विश्वास नामक कहानी में नारी के एक स्वरूप को दिखाया गया है।पति के बाहर चले पर वह घर के सारे कामो को अपने ऊपर ले लेती है। पति द्वारा भेजे गए पैसे से घर का खर्च न चलने के कारण वह तहसीलदार के यहाँ काम भी करती थी। पर्वजो द्वारा दिए गए जमीन में किसी तरह की खेती में बारिस न हो से उसके फसल बर्बाद हो गए और वही दूसरी तरफ हुए बाढ़ के भय से लक्ष्मी काफी डर गयी थी ।उसका आत्मविश्वास डगमगा गया तथा उसे जिस बात की डर थी वही घटना उसके साथ हुई ।बाढ़ का पानी पुरे गाँव में फैल गया सभी लोग उच्चे टीले पर चढ़ गए किसी भी तरह लक्ष्मी भी अपने बच्चों को ले कर पेड़ पर चढ़ गई।परन्तु बढ़ के पानी ने उसके छोटे बच्चे को अपने साथ बहा ले गया।
Q4. बिहार का जन -जीवन भी बाढ़ -सूखा से प्रवाहित होता रहा है।इस सम्बन्ध में आप क्या सोचते हैं?लिखें।
उत्तर :- बिहार भी बाढ़ और सुखार के प्रकोप से अछूता नहीं है।यहाँ की भी नदियां बरसात में उफान का रूप ले लेती है। कम वर्षा में भी नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ जाता है । नेपाल से सटे होने के कारण यहाँ की नदियां बाढ़ का रूप धारण कर लेती है। प्रत्येक वर्ष बिहार का कुछ क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है।जिसके कारण काफी ज्यादा नुकसान तथा जानमाल की हानि होती है।
वही दूसरी तरफ कई जिले सूखा से भी प्रभावित हो जाती है इस कारण से भी बिहार के लोगो को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। इन दोनो परिस्थियों में बिहार के लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
Q5. कहानी का सारांश प्रस्तुत करें ।
उत्तर:- ढहते विश्वास शीर्षक के लेखक सतकोडी होता जी है । इस कहानी में उन्होंने मानवीय मूल्यों का सफल अंकन किया है।उड़ीसा के लोगो का जीवन प्रायः बाढ़ और सूखा के कारण काफी प्रभावित है। इस कहानी में भी इन आपदाओं से प्रभावित लोगो की जीवन शैली की चर्चा की है। लक्ष्मी नाम की औरत जिसका पति कलकत्ता में नौकरी करता है तथा लक्ष्मी भी तहसीलदार के यहाँ काम कर किसी भी तरह जीवन यापन करती है ,क्योंकि उसके पति द्वारा भेजे गए पैसे से गुजारा नही हो पाता है और लक्ष्मी बाढ़ के कारण हुइ समस्याओ से काफी परेशान है। इस कहानी के द्वारा लेखक ने मानवीय मूल्यों की उदघाटित किया है।

Bahoot achchha hai
ReplyDeleteSir ye sab ka objective bhi banake n
ReplyDeletei am your fan,
ReplyDeletevery nice sir
this bebsite is very nice sir
ReplyDeleteSir model set objective banaiye
ReplyDeleteVery very sot answer thanks sir
ReplyDelete