लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष
● सही विकल्प चुनें
प्रश्न 1. वर्ष 1975 भारतीय राजनीति में किस लिए जाना जाता है?
क) इस वर्ष आम चुनाव हुए थे
ख) श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थी
ग) देश के अंदर आपातकाल लागू हुआ था
घ) जनता पार्टी की सरकार बनी थी
उत्तर :- देश के अंदर आपातकाल लागू हुआ था।
प्रश्न 2. भारतीय लोकतंत्र में सत्ता के विरुद्ध जन आक्रोश किस दशक से प्रारंभ हुआ?
क) 1960 के दशक से ख)1970 के दशक से
ग) 1980 के दशक से घ) 1990 के दशक से
उत्तर :- 1970 के दशक से
प्रश्न 3. बिहार से सम्पूर्ण क्रांति का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया ?
क) मोरारजी देशाई ख) नीतीश कुमार
ग) इंदिरा गाँधी घ) जय प्रकाश नारायण
उत्तर:- जय प्रकाश नारायण
प्रश्न 4. भारत में हुए 1977 में आम चुनाव में किस पार्टी को बहुमत मिला है ?
क) कांग्रेस पार्टी को ख) जनता पार्टी को
घ) कम्युनिस्ट पार्टी घ) किसी पार्टी को भी नही
उत्तर:- जनता पार्टी को।
प्रश्न 5. 'चिपको आंदोलन' निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित नही है?
क) अंगुर के पेड़ काटने की अनुमति से
ख) आर्थिक शोषण से मुक्ति से
ग) शराबखोरी के विरुद्ध आवाज से
घ) कांग्रेस पार्टी के विरोध से
उत्तर :- कांग्रेस पार्टी के विरोध से ।
प्रश्न 6. "दलित पैंथर्स " के कार्यक्रम निंलिखित मे से कौन सम्बन्धित नही है?
क) जाति प्रथा का उन्मूलन
ख) दलित सेना का गठन
ग) भूमिहीन गरीब किसान की उन्नति
घ) औद्योगिक मजदूरों का शोषण से मुक्ति
उत्तर :- औद्योगिक मजदूरों का शोषण से मुक्ति।
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता थे?
क) मोरारजी देसाई ख) ज्यप्रकास नारायण
ग) महेन्दर सिंह टिकैत घ) चौधरी चरण सिंह
उत्तर :- महेन्दर सिंह टिकैत ।
प्रश्न 8. ' ताड़ी विरोध आंदोलन' निम्नलोखित में से किस प्रान्त में शुरू किया गया?
क) बिहार ख) उत्तर प्रदेश ग) आंध्र प्रदेश घ) तमिलनाडु
उत्तर :- आंध्र प्रदेश ।
प्रश्न 9. ' नर्मदा घाटी परियोजना ' किन राज्यो से सम्बंधित है ?
क) बिहार,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश
ख) तमिलनाडु ,केरल ,कर्नाटक
ग) पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश, पंजाब
घ) गुजरात , महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश
उत्तर :- गुजरात ,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश ।
प्रश्न 10. 'सुचना के अधिकार आंदोलन की शुरुआत कहा से हुई ?
क) राजस्थान ख) दिल्ली ग) तमिलनाडु घ) बिहार
उत्तर :- राजस्थान ।
प्रश्न 11. 'सुचना के अधिकार ' सम्बन्धी कानून कब बना?
क) 2004 ई ख) 2005 इ ग) 2006इ घ) 2007 इ
उत्तर :- 2005 इ
प्रश्न 12. नेपाल में सप्तदलिय गठबंधन का मुख्य उद्दश्य क्या है?
क) राजा को देश छोड़ने पर मजबूर करना
ख) लोकतंत्र की स्थापना करना
ग) भारत-नेपाल के बीच संबंधों को बेहतर बनाना
घ) सर्वदलीय सरकार की स्थापना करना
उत्तर :- लोकतंत्र की स्थापना करना।
प्रश्न 13. बोलिविया में जनसंघर्ष का मुख्य कारण थे ?
क) पानी की कीमत में वृद्धि
ख) खद्यान्न की कीमत में वृद्धि
ग) पेट्रोल की कीमत में वृद्धि
घ) जीवन रक्षक दवाओं की कीमत में वृद्धि
उत्तर :- पानी की कीमत में वृद्धि
प्रश्न 14. श्रीलंका कब आजाद हुआ?
क) 1974 ई ख) 1948 ई ग) 1949 ई घ) 1950ई
उत्तर :- 1948 ई
प्रश्न 15. राजनितिक दल का आशय है ---
क) अफसरों के समूह से
ख) सेनाओं के समूह से
ग) व्यक्तियों के समूह से
घ) किसानों के समूह से
उत्तर :- व्यक्तियों के समूह से
प्रश्न 16. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमुख उद्देश्य प्रायः सभी राजनितिक दलों का होता है?
क) सत्ता प्राप्त करना ख) सरकारी पदों को प्राप्त करना
ग) चुनाव लड़ना घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर :- सत्ता प्राप्त करना
प्रश्न 17. राजनितिक दलों की नींव सर्वप्रथम किस देश में पड़ी?
क) ब्रिटेन ख) भारत ग) फ्रांस घ) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर :- ब्रिटेन
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से किसे लोकतंत्र का प्राण माना जाता है?
क) सरकार को ख) न्यायपालिका को ग)संविधान को
घ) राजनितिक दल को
उत्तर :- राजनितिक दल को
प्रश्न 19. निम्नलिखित में से कौन सा कार्य राजनितिक दल नही करता है?
क) चुनाव लड़ना
ख) सरकार कि आलोचना करना
ग) प्राकृतिक आपदा में राहत से
घ) अफसरों की बहाली सम्बन्धित कार्य
उत्तर :- अफसरों की बहाली सम्बन्धित कार्य
प्रश्न 20. निम्नलिखित में से कौन सा विचार लोकतंत्र में राजनितिक दलों से मेल नही खाता है?
क) राजनितिक दल लोगों की भावनाओं एवम विचारो को जोड़कर सरकार के सामने रखता है।
ख) राजनितिक दल देश में एकता और अखंडता अस्थापित करने का साधन है
ग) देश के विकाश के लिए सरकारी नीतियों में राजनितिक दल बाधा उतपन्न करता है
घ) राजनीती दल विभिन्न वर्गों,जातियों,धर्मों की समस्याएं सरकार तक पहुँचता है।
उत्तर :- देश के विकाश के लिए सरकारी नीतियों में राजनितिक दल बाधा उतपन्न करता है।
प्रश्न 21.किस देश में बहुदलीय व्यवस्था नही है?
क) पाकिस्तान ख) भारत ग़) बांग्लादेश घ) ब्रिटेन
उत्तर :- ब्रिटेन
प्रश्न 22. गठबंधन की सरकार बनाने की संभावना किस प्रकार की दलीय व्यवस्था में रहती है?
क) एकदलीय व्यवस्था ख) द्विदलीय व्यवस्था
ग) बहुदलीय व्यवस्था घ) उपर्युक्त में से किसी में भी नही
उत्तर :- बहुदलीय व्यवस्था ।
प्रश्न 23. किसी भी देश में राजनितिक स्थायित्व के लिए निम्नलिखित में से क्या नही आवश्यक है ?
क) सभी दलों द्वारा सरकार को रचनात्मक सहयोग देना
ख) किसी भी ढंग से सरकार को अपदस्थ करना
ग) निर्णय प्रक्रिया में सरकार द्वारा सबकी सहमति लेना
घ) सरकार द्वारा विरोधी दलों को नजरबन्द करना
उत्तर :- सरकार द्वारा विरोधी दलों को नजरबन्द करना ।
प्रश्न 24. निम्नलिखित में से कौन सी चुनौती राजनितिक दलों को नही है?
क) राजनितिक दलों के भीतर समय पर सांगठनिक चुनाव नही होना
ख) राजनितिक दलों में युवाओं और महिलाओ को उचित प्रतिनिधित्व नही मिलना
ग) राजनितिक दलों द्वारा जनता की समस्याओं को सरकार के पास रखना
घ) विपरीत सिद्धान्त रखने वाले राजनितिक दलों से गठबंधन करना
उत्तर :- विपरीत सिद्धान्त रखने वाले राजनितिक दलों से गठबंधन करना।
प्रश्न 25. दल-बदल कानून निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है?
क) सांसदों एवम विधायकों पर ख) राष्ट्रपति
ग) उपराष्ट्रपति घ) उपर्युक्त में से सभी पर
उत्तर :- सांसदों और विधायकों पर ।
प्रश्न 26. राजनितिक दलों की मान्यता और उसका चिन्ह किसे के द्वारा प्रदान किया जाता है?
क) राष्ट्रपति सचिवाल द्वारा
ख) प्रधानमंत्री सचिवालय द्वारा
ग) निर्वाचन आयोग द्वारा
घ) संसद द्वारा
उत्तर :- निर्वाचन आयोग द्वारा ।
प्रश्न 27. निम्नलिखित में से कौन राष्टीय दल नही है ?
क) राष्ट्रीय जनता दल ख) बहुजन समाज पार्टी
ग) लोक जनशक्ति पार्टी घ) भारतीय जनता पार्टी
उत्तर :- लोक जनशक्ति पार्टी ।
प्रश्न 28. जनता दल (यूनाइटेड ) पार्टी का गठन कब हुआ?
क) 1992 में ख़) 1999 में ग) 2000 में घ) 2004 में
उत्तर :- 1999 में ।
● मिलान करे :-
1. समाजवादी पार्टी => साइकिल
2. राजद => बंगला
3. लोजपा => तीर
4. जे●डी●यु● => लालटेन
● मिलान करे :-
1. कांग्रेस पार्टी। => यु●पी●ए
2. भारतीय जनता पार्टी => एनडीए
3. कम्युनिस्ट पार्टी => थार्ड फ्रन्ट
4.झारखण्ड मुक्ति मोर्चा => क्षेेत्रिय पार्टी
● लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. बिहार में हुए 'छात्र आंदोलन' के प्रमुख कारण क्या थे?
उत्तर :- बिहार में हुए ' छात्र आंदोलन 'के प्रमुख कारण बहुमत से थे । सन 1971 में कांग्रेस पार्टी ने 'गरीबी हटाओ' नारा दे कर सत्ता में अपनी बहुमत हासिल की परंतु 1971-72 तक लोगो को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा प्राप्त नही हुई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को हर तरह की सहायता पर पाबंदी लगा दी तथा तेल की कीमत में हुई वृद्धि पुरे देश में असंतुलन पैदा कर दिया एवम मॉनसून के कारण हुए कम फसलो के उत्पादन ने भी पुरे समाज में असंतोष फैला दिया है। मार्च 1974 में बेरोजगारी एवम खाद्यान्नों की कीमत में हुई वृद्धि के कारण बिहार के छत्रों ने सरकार के खिलाफ विरोध छेड़ दिया जिसे छात्र आंदोलन के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 2. ' चिपको आंदोलन ' के मुख्य उद्देश्य क्या थे ?
उत्तर :- उत्तराखण्ड के दो-तीन गांव के लोगो ने वन विभाग से अंगूर के पेड़ को काट कर कृषि औजार बनाने के लिए अनुमति मांगी,परन्तु वन-विभाग ने इनकी अनुमति को स्वीकार नही किया और वन को खेल सामग्री बनाने वाले उद्योग से बेच दिया।जिसके कारण गांव के लोग काफी दुखी हुए और वन-विभाग द्वारा लिये गये इस निर्णय का जबरदस्त विरोध किया ।इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य यह था कि स्थानीय लोगो को जल,जंगल और जमीन जैसी प्राकृतिक संसाधनों पर एक मात्र नियंत्रण दिया जाए ।
प्रश्न 3. स्वतंत्र राजनितिक संगठन कौन होता है?
उत्तर :- स्वतंत्र राजनितिक संगठन का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों के समूह से होता है जो एक समान उद्देश्यक कि प्राप्ति के लिए, बिना किसी दबाव के काम करते हैं।
प्रश्न 4. भारतीय किसान यूनियन की मुख्य मांगे क्या थी ?
उत्तर :- भारतीय किसान यूनियन की मुख्य मांगे इस प्रकार है ---
1) गन्ने और गेहूं के सरकारी खरीद मूल्य में बढ़ोतरी
2) कृषि से सम्बंधित उत्पादों पर लगे पाबन्दियों की समाप्त करना
3) बिजली की पूर्ति
4) किसानों के बकाए कर्ज माफ करना
प्रश्न 5. सुचना के अधिकार आंदोलन के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
उत्तर :- सुचना के अधिकार आंदोलन की शुरुआत राजस्थान के छोटे गाँव से की गई थी। आंदोलन के दबाव में सरकार को पंचायत के दस्तावेजों की प्रतिलिपि प्राप्त करने की अनुमति दे दी ।सन 2002 में 'सुचना की स्वतंत्रता' नामक एक विधेयक पारित हुआ लेकिन यह अम्ल में नही लाया जा सका ।
प्रश्न 6. राजनितिक दल की परिभाषा दे ।
उत्तर :- राजनितिक दल का सम्बन्ध ऐसे व्यक्तियों के समूह से है जो समान उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्य करते हैं। यदि इनका उद्देश्य राजनितिक कार्य-कलापो से सम्बंधित होता है तो, उसे राजनितिक दल कहते हैं।
प्रश्न 7. किस आधार पर आप कह सकते हैं कि राजनितिक दल जनता एवम सरकार के बीच की कड़ी का काम करता है?
उत्तर :- जनता के विभिन्न समस्याओं के समाधान में राजनितिक दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। किसी भी शासन व्यवस्था में किसी समस्या पर हजारों लोग आवाज उठाते है लेकिन उनके आवाजो का कोई मतलब नही रहता है जब तक इनके आवाजो को किसी राजनितिक दल से नजोड़ा जाए ।लोकतंत्र में अगर राजनितिक दल नही होंगे तो सभी उम्मीदवार निर्दलीय होंगे । ऐसी स्थिति में राजनितिक दल जनता एवम सरकार के बीच कड़ी का काम करता है।
प्रश्न 8. दलबदल कानून क्या है?
उत्तर :- विधायिका और सांसदों के दल-बदल को रोकने के लिए संविधान में संशोधन का कानून बनाया गया है, जिसे दल-बदल कानून कहते हैं।
प्रश्न 9. राष्ट्रीय राजनितिक दल किसे कहते हैं ?
उत्तर :- वैसे सामाजिक दल जिनका अस्तित्व पुरे देश में होता है, जिनके कार्यक्रम एवम नीतियां राष्ट्रीय स्तर पर होती है ,उसे राष्ट्रीय राजनितिक दल कहते हैं।
◆ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. " जनसंघर्ष से भी लोकतंत्र मजबूत होता है।" क्या आप इस कथन से सहमत हैं।अपने पक्ष में उत्तर दे।
उत्तर :- जनसंघर्ष से भी लोकतंत्र मजबूत होता है ।हम इस कथन से सहमत है। 19वी शताब्दी के दौरान भारत में अनेक तरह की सामाजिक और लोकप्रिय जनसंघर्ष की उतपति हुई । 1971 में श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी ।1975 में कई जनसंघर्ष हुए जिसके कारण 1977 में जनता पार्टी बनी । यदि सरकार फैसला लेते समय आम जनता की बातों को अनदेखी करती है,तो जनसंघर्ष होता है। जनसंघर्ष सरकार को तानाशाही और मनमानी करने से रोकता है।
प्रश्न 2. किस आधार पर आप कह सकते है कि बिहार से शुरू हुआ ' छात्र आंदोलन ' का स्वरूप राष्ट्रीय हो गया।
उत्तर :- देश में हुए बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार और खाद्यन्न की कीमत में हुइ अत्यधिक वृद्धि के कारण बिहार के छात्रों ने सरकार के प्रति आंदोलन छेड़ दिया । यह एक बड़े राजनैतिक संघर्ष की शुरुआत थी । जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सरकार के विरुद्ध तथा उन पर दबाव डालने का कार्य प्रारंभ किया गया ।इन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी को इस्तीफा देने की मांग की ,परन्तु इंदिरा गांधी ने आपतकालीन की घोषणा कर इस आंदोलन को भंग करना चाहती थी ।लगभग 18 महीनों के बाद आपतकालीन को समाप्त कर दिया गया और चुनाव हुए जिसमे जनता पार्टी को बहुमत मिली । इस प्रकार छात्र आंदोलन राष्ट्रीय बन गया ।
प्रश्न 4. राजनितिक दल को लोकतंत्र का प्राण क्यों कहा जाता है?
उत्तर :- किसी भी लोकतंत्र शासन प्रणाली में जनता के विभिन्न समस्याओं के समाधान में राजनितिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।किसी भी समस्या को लेकर लोग अपना विचार रखाते है,लेकिन इनके विचारो का कोई मतलब नही रहता है जब तक इन्हे किसी राजनितिक दल से न जोड़ा जाए । राजनितिक दल लोगो की भावनाओं को जोड़ने का कार्य करते हैं।अगर राजनितिक दल न हो तो सभी उम्मीदवार निर्दलीय होंगे और वे अपने क्षेत्र विशेष के लिए नीतियां बनायेगे और ऐसी स्थिति में देश की अखंडता और एकता खतरे में पड़ जायेगी। अतः राजनितिक दल को हम ' लोकतंत्र का प्राण' कह सकते हैं ।
प्रश्न 5. राजनितिक दल राष्ट्रीय विकाश में किस प्रकार योगदान करते हैं?
उत्तर :- राजनितिक दल राष्ट्रीय विकाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।जिस देश में राजनितिक दलों के विचार सिद्धान्त एवम दृष्टिकोण अच्छे होते हैं।उस देश का विकाश उतना ही अच्छा होता है।राष्ट्रीय विकाश के लिए लोगो में जागरूकता आवश्यक है।
राजनितिक दलों में विभिन्न प्रकार के धर्म ,जाति, लिंग,भाषा के लोग रहते है और वे उसी धर्म,जाति, लिंग,भाषा के लोंगो का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रश्न 6. राजनितिक दलों के प्रमुख कार्य बताए ।
उत्तर :- राजनितिक दलों के प्रमुख कार्य इस प्रकार है--
1) नीतियां एवम कार्यक्रम तय करना
2) शासन संचलन
3) लोकमत का निर्माण
4) चुनावो का संचालन
5) दलीय कार्य
लोकतंत्र की चुनौतियां solution
ReplyDeleteEmperor Casino Review - Play and win | Shootercasino
ReplyDeleteOur detailed review is about Emperor Casino. 제왕 카지노 We present you the best online casino for 1xbet korean real money. Read our detailed review to deccasino discover what makes this