Search In Dare Class

Thursday, 3 January 2019

लोकतंत्र की उपलब्धियां

   

             लोकतंत्र की उपलब्धियां 

 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी एवम वैध सरकार का गठन करता है ? 

उत्तर :- लोकतंत्र जनता का,जनता के लिए ,जनता के द्वारा शासन है । लोकतंत्र में जनता चुनाव में भाग लेती है तथा अपने प्रतिनिधि को चुनती है जो आपस में मिलकर सरकार बनाती है । अतः लोकतंत्र में जनता अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेती है।
                सरकार जो भी कानून बनाती है उसमें जनता का हस्तक्षेप करना या उसके प्रति आवाज उठाना उसका हक होता है। यदि जनता को महसूस होता है कि यह सरकार उसके अनुसार कार्य नही कर रही है तो जनता उसे अगले चुनाव  में मत न दे कर दूसरे प्रतिनिधि को चुनती है। अतः लोकतंत्र सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी एवम वैध होती है।

प्रश्न 2. लोकतंत्र किस प्रकार आर्थिक संवृद्धि एवम विकास में सहायक बनता है ?

उत्तर :- लोकतंत्रात्मक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी एवम वैध होती है । यह शासन की सबसे अच्छी प्रणाली है। यहाँ आर्थिक खुशहाली तथा विकास की गति भी अच्छी होती है, लेकिन वास्तव में लोकतान्त्रिक शासन और तानाशाही शासन व्यवस्था में आर्थिक विकास के क्षेत्र में तानाशाही शासन व्यवस्था आगे है।
                        लेकिन किसी देश का आर्थिक विकास उस देश की जनसंख्या ,आर्थिक ,प्रथमिकताए तथा अन्य देशों के सहयोग पर भी निर्भर करता है।

प्रश्न 3. लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विषमताओं को पाटने में मददगार होता है और सामंजस्य के वातावरण का निर्माण करता है?

उत्तर :- लोकतंत्र शांतिपूर्ण जीवन जीने में सहायक है। लोकतंत्र विभिन्न प्रकार के जातियों,धर्मों के बीच टकराव को रोकता है।इनके मतभेदों के बीच तब टकराव उतपन्न होता है जब इनके बातों को नजरअंदाज किया जाता है।
            उदाहरण के लिए नेपाल के लोगो की आकांक्षाओं को अनदेखी की गयी थी।जिसके कारण नेपाल में जनसंघर्ष  हुए। अतः लोकतंत्र लोगो के बीच सम्मान का भाव विकसित करता है तथा समाज में हो रहे सामाजिक विषमताओं तथा सामंजस्य निर्माण में सिर्फ लोकतंत्र ही सफल हो जाता है।


प्रश्न 4. लोकतंत्र व्यवस्थाओं ने निम्नांकित किन मुद्दों पर सफलता पाई है?

उत्तर :- बहुमत समूह और अल्प समूह के साथ एक-जैसा व्यवहार करता है।

प्रश्न 5. इनमें से कौन-सी एक बात लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नही है?

उत्तर :- बहुसंख्यको का शासन ।

प्रश्न 6. लोकतान्त्रिक व्यवस्था में राजनितिक एवम सामाजिक असमानताओं के संदर्भ में किया गया कौन-सा सर्वेक्षण सही और कौन गलत प्रतीत होता है----
क) लोकतंत्र और विकास साथ साथ चलते हैं  (√)
ख) लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं में असमानताएं बनी रहती है (×)

ग) तानाशाही में असमानताएं नही होती (×)
घ) तानाशाही व्यवस्थाए लोकतंत्र से बेहतर सिद्ध हुए हैं(×)





2 comments:

  1. चैप्टर फाइव लोकतंत्र की चुनौतियां भेजें

    ReplyDelete
  2. चैप्टर फाइव लोकतंत्र की चुनौतियां भेजने की महंत कृपा करेंगे सर ।

    ReplyDelete