ऊर्जा के स्त्रोत ( Sources of Energy )
* ऊर्जा (Energy ) :- कार्य करने की क्षमता ऊर्जा कहलाती है। यह एक अदिश राशि है और इसका S.I मात्रक "जुल" होता है ।
जिन वस्तुओं से हमे ऊर्जा की प्राप्ति होती है उन वस्तुओं को ऊर्जा का स्रोत कहा जाता है।
जैसे:- कोयला ,लकड़ी,सूर्य,हवा,पानी, जीवाश्म ईंधन, प्राकृतिक गैस,पेट्रोलियम, बायोगैस,बायोमास, आदि।
* ऊर्जा के अच्छे स्रोत होने की कुछ शर्तें
=> ऊर्जा के अच्छे स्रोत होने की कुछ शर्तें इस प्रकार है --
1) जो सस्ता हो
2) जिसे आसानी से प्राप्त किया जा सके
3) जिसका संचयन (storage) आसान हो
4) जिसका परिवहन आसान हो तथा
5) जो कम मात्रा में भी अधिक ऊर्जा उत्पन्न करे
* उपलब्धता के आधार पर या मात्रा के आधार पर ऊर्जा स्रोत दो प्रकार के होते हैं ----
1) नवीकरण ऊर्जा स्रोत ( Renewable source of energy)
2) अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत ( Non- renewable source of energy)
1) नवीकरण ऊर्जा स्रोत ( Renewable source of energy)
2) अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत ( Non- renewable source of energy)
* नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत ( Renewable source of energy )
=> वैसे ऊर्जा स्रोत जो किसी भी दिन समाप्त नही हो सकते है या जिनकी मात्रा असीमित है ,उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहते हैं।
जैसे :- सूर्य , हवा पानी आदि ।
* अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत ( Non-renewable sources of energy )
=> वैसे ऊर्जा स्रोत जिनकी मात्रा सीमित है या जो किसी न किसी दिन समाप्त हो जायेगे तथा इनके पुनः निर्माण में काफी अधिक समय लगता है ,उन्हें अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहते हैं।
जैसे :- कोयला,पेट्रोलियम, आदि ।
* जीवाश्म ईंधन ( fossil fuels)
=> पृथ्वी के अंदर दबे पेड़-पौधों और पशुओं से प्राप्त ईंधन को जीवाश्म ईंधन कहते हैं।
जैसे :- कोयला,प्राकृतिक गैस,पेट्रोलियम आदि ।
* ऊर्जा के कुछ गैर-परम्परागत या वैकल्पिक स्रोत इस प्रकार है----
सौर ऊर्जा ,नाभिकीय ऊर्जा ,नाभिकीय संलयन, भू-उष्मीय ऊर्जा, आदि
* नाभिकीय ऊर्जा ( Nuclear Energy )
=> नाभिकीय विखण्डन द्वारा नाभिकीय ऊर्जा को उतपन्न किया जाता है ।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत किसी भारी परमाणु के ऊपर जब न्युट्रान को बमवर्षित किया जाता है तो भारी परमाणु दो हल्के नाभिकों में टूट जाता है जिससे विशाल मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। इस क्रिया को नाभिकीय विखण्डन कहते हैं।
नोट:- इस क्रिया में यूरेनियम,थोरियम जैसे पदार्थो का इस्तेमाल किया जाता है। यूरेनियम के एक परमाणु के विखण्डन से उतपन्न ऊर्जा कार्बन के एक परमाणु से उतपन्न ऊर्जा का एक करोड गुना ज्यादा होता है।
* नाभिकीय संलयन ( Nuclear Fusion )
=> जब दो हल्के नाभिक को एक साथ जोड़ा जाता है तो इस घटना को नाभिकीय संलयन कहते हैं।
No comments:
Post a Comment